गिरडीह, मार्च 23 -- खोरीमहुआ। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक धरातल पर नहीं पहुंच पा रहा है। धनवार प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी डोरंडा पंचायत अंतर्गत पांडासिंगा गांव के एक दिव्यांग व्यक्ति आज भी सरकारी आवास योजना के लाभ से वंचित हैं। पीड़ित दिव्यांग कृष्णा यादव (पिता स्व. सेवल प्रसाद यादव) ने बताया कि उन्हें सरकार की ओर से राशन तो मिल जाता है, लेकिन रहने के लिए पक्का मकान आज तक नसीब नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि पूर्वजों द्वारा बनाया गया मिट्टी का मकान करीब दो वर्ष पहले ही गिर गया था, जिसके बाद से वह परिवार सहित छप्पर के नीचे रहने को मजबूर हैं। उन्होंने "सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम से लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रखंड कार्यालय तक करीब दस बार आवेदन दिया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.