चंदौली, मई 26 -- नौगढ़। विकास खंड परिसर में मंगलवार को दिव्यांगजन कल्याण योजना के तहत लौवारी खुर्द गांव निवासी रामनिहोर पुत्र मन्नन को ट्राई साइकिल दिया गया। एडीओ समाज कल्याण सिद्धार्थ सिंह ने लाभार्थी को ट्राई साइकिल सौंपते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि दिव्यांगजन भी आत्मनिर्भर बनकर सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...