मुख्य संवाददाता, अगस्त 30 -- मुरादाबाद जिले में तेंदुए के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। तेंदुए अब जंगल और खेतों में नहीं बल्कि घरों से घसीटकर लोगों को शिकार बना रहे हैं। ठाकुरद्वारा तहसील के बहापुर बलिया गांव में शुक्रवार रात को घर के अंदर सो रहे ई-रिक्शा चालक दिव्यांग जगराज (39) को तेंदुआ घर से खींचकर गन्ने के खेत में ले गया वहां उसके सीने व अन्य जगहों का मांस खा गया। गर्दन दांतों से काटकर अलग कर दी। इससे पहले इसी गांव की दो महिलाओं को तेंदुए ने मार डाला। ग्रामीणों ने मांगों को लेकर कई घंटे तक शव नहीं उठने दिया। ग्रामीणों ने तेंदुए को आदमखोर घोषित कर उसे मौत के घाट उतारने की मांग उठाई। दहशत में जी रहे ग्रामीणों में जबर्दस्त आक्रोश है। पुलिस प्रशासन और वन अफसरों से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। बमुश्किल समझा बुझाकर अफसरों ने लगभग दो बजे श...