कौशाम्बी, मार्च 12 -- उधार गुटखा नहीं देने पर दिव्यांग गुमटी संचालक की हत्या का प्रयास किए जाने के मामले में सरायअकिल पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया गया है। इसके बाद उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। सरायअकिल थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि इलाके के जयंतीपुर निवासी रजनीश पांडेय पुत्र धर्मेंद्र पांडेय व नवेंदु मिश्रा उर्फ नंदू पुत्र अरविंद मिश्रा शातिर अपराधी हैं। इन्होंने अपना गिरोह बना रखा है। इनका गैंग क्षेत्र में दहशत का पर्याय बन चुका है। थाना प्रभारी के मुताबिक 22 जून 2025 को दोनों बदमाश बेनीराम कटरा गए थे। वहां दिव्यांग गुमटी संचालक भरतलाल साहू निवासी बसुहार से उधार गुटखा मांगा था। नहीं देने पर उसे गाली मार दी थी। हालांकि, दुकानदार की जान बच गई थी। थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.