दिव्यांग की बैसाखी से पिटाई का वीडियो वायरल, प्रधान पुत्र पर आरोप
शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- शाहजहांपुर। जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कला गांव में एक दिव्यांग युवक की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। पीड़ित सतीश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर ग्राम प्रधान के बेटे पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि घटना 30 मार्च को बीज भंडार की दुकान पर हुई। वीडियो में दिव्यांग युवक कथित तौर पर चुनाव में वोट दिलाने के बदले पैसे मांगता नजर आ रहा है, वहीं विवाद बढ़ने पर मारपीट की स्थिति बन जाती है। यह भी पढ़ें- गेहूं की फसल की मढ़ाई के दौरान चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल एक वीडियो में पिटाई का दृश्य है, जबकि दूसरे वीडियो में दोनों पक्षों के बीच बहस और गाली-गलौज सुनाई देती है। दूसरी ओर, प्रधान के बेटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.