गढ़वा, जून 26 -- डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के डंडई गांव में दिव्यांग ध्रुव लाल की पत्नी सरिता देवी के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। ध्रुव दोनों पैर के दिव्यांग हैं। उसकी पत्नी ने आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि सरिता गांव के कोईरी टोला स्थित शिव स्थान के पास फूल तोड़ने गई थी। उसी दौरान उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना के बाद पीड़िता ने गांव के राजन पटवा और उसकी पत्नी पूनम देवी सहित 6 लोगों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत की है। शिकायत के आलोक में थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी दर्ज होते ही सभी आरोपी फरार हो गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की ओर से आवेदन दिया गया है। आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि बहुत ही जल्द प...