प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 28 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पूरे गंगाराम निवासी सतीश कुमार पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दिव्यांग है। पड़ोसियों की ओर से जमीन पर जबरन कूड़ा-करकट गोबर फेंक कर जमीन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। दो सप्ताह पूर्व सतीश के टीन शेड पर नीम का पेड़ गिर पड़ा, उसे काटने के दौरान पड़ोसियों ने मना करते हुए गाली देते हुए रोक दिया। गुरुवार सुबह सात बजे सतीश की जमीन पर दोबारा गोबर फेंकने को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार को दिलीपपुर पुलिस ने सतीश की तहरीर पर पूरे गंगाराम निवासी शारदा प्रसाद पांडे और ओमप्रकाश पांडे पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.