उरई, फरवरी 18 -- उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा की गई जनसुनवाई के दौरान एक मार्मिक दृश्य उस समय देखने को मिला जब बुजुर्ग अशोक शर्मा ने चलने में हो रही कठिनाई के संबंध में अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने बताया कि बैसाखी के सहारे भी उन्हें ठीक से चलने में दिक्कत होती है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया। मौके पर ही ट्राइसाइकिल औरउ बैशाखी पलब्ध कराई गई। ट्राइसाइकिल पाकर बुजुर्ग अशोक शर्मा के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिव्यांगजनों, बुजुर्गों एवं जरूरतमंदों की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता सर्वोपरि रखी जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता के द्वार तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई के दौरान विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.