दिव्यांग किशोर रहस्यमय परिस्थतियों में लापता, अपहरण का केस दर्ज
अयोध्या, जून 1 -- बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लादी का पुरवा (परुआ) निवासी 12 वर्षीय दिव्यांग किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। किशोर के चाचा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लादी का पुरवा निवासी रामलाल यादव ने बताया कि उनका 12 वर्षीय भतीजा अंश यादव बीते 28 मई को दोपहर करीब 12 बजे घर से अचानक गायब हो गया। अंश न तो सुन सकता है और न ही बोल सकता है। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। यह भी पढ़ें- बेन से 55 वर्षीय अधेड़ लापता प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और किशोर की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.