हल्द्वानी, अगस्त 16 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति की पंचम सांस्कृतिक परिचर्चा 'भेंटघाट' का आयोजन उत्तराखंड वानिकी संस्थान रामपुर रोड में किया गया। परिचर्चा में कुमाऊंनी एवं अवधी रामलीला के इतिहास, मंचन परंपरा, विशेषताओं और सांस्कृतिक स्वरूप पर विस्तार से चर्चा हुई। दिव्यांग कलाकारों ने लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान रामलीला के प्रमुख प्रसंगों की प्रभावशाली प्रस्तुतियां भी दी गईं। कार्यक्रम में मूल रूप से अल्मोड़ा और वर्तमान में हल्द्वानी निवासी संस्कृतिकर्मी मनोज (मोहन) जोशी और मुनस्यारी लोक कला केंद्र दरकोट के लक्ष्मण सिंह पांगती ने रामलीला की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। पुनर्वा महिला समिति ने भी रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया। यह भी पढ़ें- Almora News: रामलील...