मिर्जापुर, अप्रैल 6 -- मिर्जापुर। जिले के दिव्यांग और मूकबधिर बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द ही अस्पताल परिसर स्थित मैटरनिटी विंग में डीआईसी (डिस्ट्रिक्ट इंटरवेंशन सेंटर) स्थापित किया जा रहा है, जो इसी माह के अंत तक चालू हो जाएगा। यहां विशेष जरूरत वाले बच्चों को एक ही स्थान पर जांच, उपचार और प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। डीआईसी सेंटर में डाक्टर समेत कुल 17 स्वास्थ्यकर्मियों की टीम रहेगी। इसमें फिजियोथेरेपी, पीडिया, आर्थों समेत अन्य डॉक्टर तैनात किए जाएंगे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की ओर से नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ स्पीच थेरेपी, फिजियोथेरेपी और ऑक्यूपेशनल थेरेपी की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा मानसिक विकास और व्यवहार सुधार के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था भी रहेगी। अभिभावकों को भी प्रशिक्षण दिया जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.