संतकबीरनगर, मई 7 -- बघौली, हिन्दुस्तान संवाद। बघौली ब्लॉक सभागार में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से उपकरण आवेदन के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने पहुंचकर सहायक उपकरणों के लिए आवेदन किया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए दर्जनों दिव्यांगों ने अपनी आवश्यकताओं के अनुसार उपकरण प्राप्त करने हेतु पंजीकरण कराया। यह भी पढ़ें- दिव्यांगों का किया चयनउपकरणों का वितरण शिविर के आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखी सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है। ताकि वे दैनिक जीवन में अधिक आत्मनिर्भर बन सकें। इस दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने आवेदकों के दस्तावेजों की जांच कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कराई। कैम्प में मौजूद बालमुकद, गोविन्द, एकता ने बत...