बरेली, जनवरी 29 -- आंवला। एक दुकानदार ने दिव्यांग ई रिक्शा चालक को दुकान के सामने रिक्शा खड़ा करने पर पीटा। इस मामले में मिठाई विक्रेता जफर तथा पांच अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बघौली बिल्सी के दिव्यांग जयनंदन ने रिपोर्ट में कहा है कि वह संग्रामपुर में अपनी बहन के घर रह कर ई-रिक्शा चलाता है। 21 जनवरी की शाम वह सड़क पर रिक्शा खड़ाकर कुछ सामान खरीद रहा था, तभी मिठाई विक्रेता जफर अपने पांच साथियों के साथ डंडें लेकर आया और उसे पीटा तथा रिक्शा क्षतिग्रस्त कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.