जौनपुर, अप्रैल 19 -- बरसठी (जौनपुर)। विकास खण्ड के हरद्वारी गांव में दिव्यांग के लिए आये मुख्यमंत्री आवास की पहली किस्त से 22 हजार रुपये बिचौलियों ने निकलवा कर ले लिया। बिचौलियों का कहना था कि यह रुपया ब्लॉक के अधिकारियों और कुछ जिले के अधिकारियों को कमीशन देना है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब ब्लॉक से ग्राम पंचायत सचिव दूसरी क़िस्त के लिए जिओ टैग करने के लिए लाभार्थी कर घर पहुंचे। दिव्यांग ने पूरी कहानी सचिव को बताया तो वह अवाक रह गये। बिचौलियों में दो समूह की महिलाये और एक व्यक्ति ब्लॉक पर पत्रकार के नाम पर कर्मचारियों को अपने अर्दब में ले रखा है। अब उस दिव्यांग के सामने आवास बनाने की समस्या उत्पन्न हो गयी है।गांव निवासी संजय गौतम वर्ष 2019 में सड़क दुर्घटना में पूरी तरह से दिव्यांग हो गया है। वह करीब 6 वर्षों से विस्तर पर पड़ा है। उसके नाम ...