दिव्यांग आयोग का गठन करने की मांग
बोकारो, अगस्त 29 -- फुसरो। विकलांग कल्याण समिति के केंद्रीय महासचिव भुवनेश्वर महतो ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से राज्य दिव्यांग आयोग का गठन किया जाय। आयोग के गठन से दिव्यांगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। दिव्यांगजनों के संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की सुरक्षा के लिए नियमित निगरानी तंत्र स्थापित किया जाय। साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों को दिव्यांग अनुकूल बनाया जाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.