दिव्यांग अधिवक्ता का भारतीय विधि संस्थान में पीएचडी के लिए चयन
भागलपुर, जून 2 -- लखीसराय से संतोष कुमार की रिपोर्ट शहर के पुरानी बाजार नगर परिषद क्षेत्र वार्ड संख्या 12 निवासी अनिल प्रसाद वर्मा के दिव्यांग पुत्र अधिवक्ता रवि कुमार का चयन देश के प्रतिष्ठित भारतीय विधि संस्थान, नई दिल्ली में विधि विषय में पीएचडी पाठ्यक्रम-2026 के लिए पूर्णकालिक शोधार्थी के रूप में हुआ है। उनके चयन से जिले में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक विधि शिक्षा मुंगेर विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की डिग्री प्राप्त कर पूरी की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, दिल्ली से विधि स्नातकोत्तर व इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल किया। शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए उन्होंने जून 2025 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यूजीसी-नेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.