गोपालगंज, अप्रैल 27 -- भोरे। स्थानीय थाने के दमकिया गांव के निवासी अखबार विक्रेता दिव्यांग श्रीराम साह की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पिछले एक दशक से वे अखबार बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। बीते सप्ताह अखबार वितरण के दौरान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज कराया जा रहा था। वह शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के बावजूद वर्षों से मेहनत और आत्मसम्मान के साथ घर-घर अखबार पहुंचाते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.