हजारीबाग, जून 2 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिला प्रशासन ने दिव्यांगों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री दिव्यांग कल्याणार्थ योजना एवं अन्य मदों के तहत जिले के दिव्यांगजनों को अब नि:शुल्क अत्याधुनिक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

उद्देश्य जिला समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दी जाने वाली इस सुविधा का उद्देश्य दिव्यांगों को सशक्त बनाना है। डीसी हेमन्त सती ने बताया कि प्रशासन का लक्ष्य है कि दिव्यांगजन शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में बिना किसी बाधा के अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। योजना के तहत मिलने वाले उपकरण दिव्यांगों के आवागमन और दैनिक कार्यों को बेहद आसान बना देंगे।

उपकरणों की सूची योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसारबैटरी चालित ट्राईसाइ...