बलिया, दिसम्बर 10 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीसुदिष्ट बाबा समाधि परिसर स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार को सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान क्षेत्र से आए 100 से अधिक दिव्यांगजनों और वृद्धजनों में निःशुल्क उपकरण का वितरण किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, संयोजक शनि सिंह, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, विजय बहादुर सिंह, अरविंद सेंगर, अमिताभ उपाध्याय ने दिव्यांगों में सहायक उपकरण वितरित कर किया। अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि देश हरेक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने। इसी सोच के तहत उन्होंने विकलांगजनों का नाम बदल कर दिव्यांगजन किया। आज यह दिव्यांगजन किसी भी क्षेत्र में आम लोगों से कम नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.