बदायूं, दिसम्बर 4 -- बदायूं। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी द्वारा मालवीय आवास ग्रह पर विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आये दिन दिव्यांग जनों पर अत्याचार हो रहा है। दिव्यांगों की पेंशन छह हजार रुपये माह की जाये। नगर पालिका द्वारा दिव्यागों को स्थाई जगह दी जाये। सत्यपाल ने कहा कि मोटर चलित रिक्शा दिये जायें। सुरेंद्र सिंह, मथुरा प्रसाद, राजीव कुमार, भीम सिंह, ललित, सोनू, सतेंद्र कुमार, रामरतन, संजीव, अवनीश कुमार, नन्हें, सत्यवीर, जसवीर कुशवाहा, रामनिवास, नन्नी देवी, मोर श्री, सलीम, सपना ,धर्म सिंह मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...