देवरिया, नवम्बर 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। साथ ही समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एएसडीएम सीमा पाण्डेय को सौंपा। दिव्यांगों ने कहा कि मांग जल्द पूरी की जाए। मंच के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश सचिव सत्येन्द्र यादव व जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने नेतृत्व में दिव्यांग कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में एक साल का समय लग जा रहा है। इसे सरल बनाया जाए। महंगाई को देखते हुए दिव्यांग पेंशन की राशि 5000 रुपये की जाए। जिला अस्पताल निर्माण कराया जाए। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से विशेष स्थिति में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाए। देवरिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.