महोबा, जुलाई 24 -- महोबा,संवाददाता। दिव्यांगों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। मांगों के निस्तारण में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर की। देश भर में आयोजित परीक्षाओ को निष्पक्ष तरीके से कराने की मांग उठाई। विकलांग कल्याण समिति के बैनरतले शुक्रवार को शहर के आल्हा चौक में स्थित अंबेडकर पार्क में दिव्यांगों ने धरना दिया। प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश भारती ने कहा कि इन दिनों परीक्षाओं को लेकर पूरे देश में हो हल्ला मचा है। नीट पेपर लीक का मुद्दा सुर्खियों में है सरकार को देश भर में आयोजित परीक्षाओं को पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से कराना चाहिए। पेपर लीक, धांधली व नकल माफियाओ के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। विभागों में रिक्त पदों पर भर्तियां की जाए जिससे लोगों को रोजगारा मिले। दिव्यांगों व विधवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए ऋण मुहैया कराया जाए, दिव्...