बलिया, मार्च 1 -- बैरिया। अखिल भारतीय दिव्यांग संगठन स्थानीय इकाई द्वारा मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक सुरेमनपुर पी आर पटेल को सौंपा। इसके माध्यम से सुरेमनपुर स्टेशन पर रैंप बनाने की मांग की गई। दिव्यांग संगठन के वरिष्ठ नेता उमेश कुमार गुप्त, मंटू यादव, हरेराम चौधरी, विनय कुमार, सुदामा यादव, छोटन तिवारी, नागेंद्र कुमार, रेखा देवी सहित दर्जन भर दिव्यांगों ने बताया कि सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर बना लिफ्ट शो पीस बना है। यह लिफ्ट उद्घाटन के बाद एक दिन भी नहीं चला है। वही प्लेटफार्म नंबर 1 से 2 पर जाने के लिए दिव्यांगों के लिए कोई रैंप नहीं है। फल स्वरुप प्लेटफार्म नंबर 1 से 2 पर दिव्यांगों को जाने में भारी असुविधा हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...