लखीमपुरखीरी, मई 6 -- गोला गोकर्णनाथ। भारतीय दिव्यांग यूनियन की मासिक बैठक ब्लॉक कुंभी गोला में हुई। जिसमें क्षेत्र के दिव्यांगजनों को आमंत्रित कर उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में दिव्यांगों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं साझा कीं।बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष विकास कुमार ने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अधिकारी दिव्यांगजनों की समस्याओं के प्रति उदासीन हैं जबकि विधायक और सांसद भी उनकी आवाज उठाने में असफल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिव्यांगजनों का केवल वोट के रूप में उपयोग किया जाता है जबकि जमीनी स्तर पर उनके साथ भेदभाव और अत्याचार जारी है। यह भी पढ़ें- दिव्यांगजनों के समस्याओं के समाधान को आज लगेगा मोबाइल कोर्ट सभी दिव्यांगजनों के लिए अंत्योदय र...