लखीमपुरखीरी, अप्रैल 21 -- दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरण के लिए चिन्हांकन शिविर की तिथियां तय कर दी गई हैं। ब्लाक वार शिविर लगाकर चिन्हांकन किया जाएगा। इसके बाद सहायक उपकरण बांटे जाएंगे। जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि सहायक उपकरण ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, ब्लाइंड व्यक्तियों के लिए स्मार्ट केन, लेप्रोसी किट, वाकिंग स्टिक आदि दी जाएगी। चिन्हांकन शिविर पसगवां ब्लॉक परिसर में 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे से, वहीं 25 को मोहम्मदी ब्लॉक परिसर के शिविर में ब्लाक व नगर पालिका क्षेत्र के दिव्यांग शामिल हो सकेंगे। 27 को मितौली ब्लाक परिसर में कैंप लगाया, बेहजम में 28 को, ईसानगर में 29 को, धौरहरा में 30 अप्रैल को शिविर लगेगा। यह भी पढ़ें- मांडा में दिव्यांग चिह्नांकन शिविर आज दिव्यांग अपने साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमा...