औरंगाबाद, फरवरी 11 -- औरंगाबाद जिला मुख्यालय में एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसैबलिटीज के द्वारा बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरदेव प्रसाद का जिला संगठन व अन्य लोगों के द्वारा स्वागत किया गया। औरंगाबाद में रेड क्रॉस भवन तथा ओबरा प्रखंड के सभागार भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री दिव्यांगजन योजना संबल के अंतर्गत आयोजित हुआ। बताया गया कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना, उन्हें सम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता की मुख्यधारा से जोड़ना ही उद्देश्य है। दिव्यांगजनों को संबल योजना सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। यशु पाल, अंजू कुमारी, राम पुकार पासवान, धर...