कन्नौज, फरवरी 25 -- कन्नौज। दिव्यांगों को सहायक उपकरण समय पर उपलब्ध न कराए जाने और दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने में अनियमितताओं की शिकायतों पर राज्य आयुक्त ने कड़ी आपत्ति जताई। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जिस पर राज्य आयुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।राज्य आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. हिमांशु शेखर झा ने विकास भवन स्थित हर्षवर्धन सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में दिव्यांगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 33 प्रकरण सामने आए। कई दिव्यांगजनों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए जा रहे शिविरों में दिव्यांगता प्रमाण पत्र मनमाने ढंग से 80 प्रतिशत से कम का बना दिया जाता है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। दानहेर निवासी सदन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.