अयोध्या, दिसम्बर 30 -- अयोध्या, संवाददाता। सभी प्रकार के दिव्यांगों को शिक्षित करना उन्हें रोजगार दिलाना और उनका विवाह कराने के साथ समाज में सम्मान पूर्वक जीवन व्यतीत करने योग्य बनाने के लिए रामधाम की डॉ० रानी अवस्थी रेड्डी फाउंडेशन लखनऊ ने सम्मानित किया है। डॉ रानी अवस्थी ने बताया कि वह वर्ष 1980 से अयोध्या में रहकर यह कार्य कर रहीं हैं। लगभग 45 वर्ष हो गए फिर भी अभी भी उसी ऊर्जा के साथ वह दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने में प्रयासरत हैं। उनके इसी कार्य की सराहना करते हुए प्रबंधक रेड्डी फाउंडेशन लखनऊ के सुधांशु श्रीवास्तव ने उन्हें सम्मानित किया। डॉ रानी अवस्थी ने बताया की खुशी की बात है कि रेड्डी फाउंडेशन लखनऊ भी दिव्यांगों के लिए समर्पित संस्था है। इस अवसर पर रेड्डी फाउंडेशन से सुधीर शक्ति सिंह, जाह्नवी , मुस्कान के शिक्षक एव...