गाजीपुर, अप्रैल 14 -- सैदपुर। क्षेत्रीय विधायक अंकित भारती ने विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों के साथ 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बैटरी चलित ई-ट्राईसाइकिल वितरित की। इसके साथ ही उन्होंने लाभार्थियों के घर पहुंचकर अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान भी किया, जिससे परिवारों में खुशी का माहौल रहा। विधायक ने अपने निधि से सोनौली, फरीदहा, मौधा, लोहजरा और बिजरवा सहित छह स्थानों पर बनाए गए ओपन जिम का उद्घाटन भी किया। इन जिमों के निर्माण से युवाओं और ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने हथौड़ा गांव के एक अनाथ परिवार की बेटियों से मुलाकात कर आर्थिक सहायता प्रदान की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- सरकार स्टेडियम बनाने के लिए कहती तो है लेकिन कहीं धरातल पर नहीं है: विधायक विधायक अंकित भा...