बगहा, मई 9 -- राकेश द्धिवेदी रामनगर। मुख्यमंत्री दिव्यांग सशक्तीकरण क्षत्र योजना के तहत दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राई साइकिल दी जाएगी। बीडीओ अजीत कुमार ने इसकी जानकारी दी। इसके तहत 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र दिव्यांगजनों के बीच इसका वितरण किया जाएगा। पहले इस योजना का लाभ केवल 60 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले लोगों को ही दिया जाता था। लेकिन इसके लिए दिव्यांगता की सीमा घटा दी गई हैं। इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ अजीत कुमार ने बताया कि रामनगर प्रखंड के बीस चयनित दिव्यांजनो को इसका लाभ दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- दिव्यांगों को मिलेगी साइकिल यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के हाथों मिली ट्राईसाइकिल एक दिन भी नहीं चली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...