रुद्रपुर, मई 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। विकास भवन आने वाले दिव्यांगजन और बुजुर्गों को अब दूसरी मंजिल तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने शनिवार को विकास भवन का निरीक्षण कर दिव्यांगों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाए जाने हेतु स्थान का चयन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र लिफ्ट स्थापना कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। विकास भवन की दूसरी मंजिल पर जिला समाज कल्याण विभाग, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग समेत कई महत्वपूर्ण कार्यालय संचालित हैं, जहां रोज बड़ी संख्या में दिव्यांगजन अपने कार्यों से पहुंचते हैं। अब तक उन्हें सीढ़ियों के सहारे ऊपर जाना पड़ता था, जिससे काफी दिक्कत होती थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सीडीओ ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विकास भवन में सफ...