संतकबीरनगर, अगस्त 13 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले का दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग दिव्यांगों को निःशुल्क कृतिम अंग उपलब्ध कराएगा। शासन से संचालित कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत दिए जाएंगे। इसमें जिले के ऐसे दिव्यांगजन शामिल हो सकते हैं जिनके हाथ अथवा पैर दुर्घटना अथवा अन्य चिकित्सा कारणों से कट गए हों। इसके लिए समय से आवेदन करें। यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभा यादव ने दी।उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक एवं अर्ह दिव्यांग समय से अपने अभिलेख जमा करना सुनिश्चित करें, ताकि समयबद्ध रूप से नाप एवं चिकित्सकीय परीक्षण की कार्यवाही पूर्ण कराई जा सके। इसके लिए आवेदक को जिले का निवासी होना चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्तर से निर्गत न्यूनतम 40 प्रतिशत अथवा उससे अधिक की शार...