दिव्यांगों को मिली ट्राई साइकिल,किसी को प्रमाण पत्र
मुरादाबाद, अक्टूबर 1 -- मुरादाबाद। सेवा संकल्प के अंतगर्त कार्यक्रम में दिव्यांगों को तमाम उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजना के अंतर्गत 31 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही ओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 21 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान मिले। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग से संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के कुल 145 सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें 10 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 15 व्हीलचेयर, 10 एमआर किट, 35 ट्राइसाइकिल, 10 ब्रेल किट, 20 कान की मशीन, 10 स्मार्ट केन एवं 35 बैसाखी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- दिव्यांगजनों को बांटे कृत्रिम अंग औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.