मऊ, फरवरी 13 -- दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप राय रिंकल ने 15 दिव्यांगों को अपने हाथों से ट्राई साइकिल बांटा। ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांगों में काफी खुशी देखी गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप कुमार राय रिंकल ने कहा कि दिव्यांग लोगों को हीन भावना से ग्रसित नहीं होना चाहिए। आज के समय में दिव्यांग लोग कई क्षेत्रों में अच्छा काम कर रहे हैं। उपकरण मिलने से उनके लिए कई कार्य सुगम हो जाएंगे। इससे उनकी प्रगति में मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी दी। एडीओ समाज कल्याण विभाग जयचंद प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 33 ट्राई साइकिल का वितरण किया जा चुका है। जिसमें पूर्व में मधुबन विधायक ने 18 ट्राई साइकिल वितरण किया था। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.