बदायूं, दिसम्बर 30 -- उझानी। समेकित शिक्षा के तहत परिषदीय विद्यालयों एवं पीएम श्री विद्यालयों में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरण कार्यक्रम बीआरसी हजरतगंज उझानी पर आयोजित किया गया। डायट प्राचार्य गिरिजेश चौधरी, प्रवक्ता डॉ. अमित शर्मा ने दिव्यांग बच्चों को उनकी दिव्यांगता के आधार पर उपकरण वितरित किये। उपकरण प्राप्त करने बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान 21 बच्चों को ट्राईसाइकिल 28 को व्हीलचेयर, दो को बैसाखी, 11 को रोलेटर, तीन को ब्रेल किट, 31 को टीएलएम किट, एक को दृष्टि बाधित केन, 44 को श्रवण यंत्र, पांच को कैलीपर का वितरण किया गया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा जितेंद्र सिंह, स्पेशल एजुकेटर संदीप राय, विपिन मिश्रा ,रंजन सिंह राजेश कुमार मौर्य, सर्वेश कुमार, मनोज सिंह, सुरेश मिश्रा, अमित कुमार ,राजेश सिंह मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.