भदोही, अप्रैल 26 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी के दिव्यांगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब उन्हें सुदूर जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। डीएम शैलेष कुमार के निर्देश पर 27 अप्रैल से सभी छह ब्लाकों में कैंप लगाया जाएगा। जहां पर उनका प्रमाण पत्र बनाने संग कृत्रिम उपकरण आदि दिया जाएगा। प्रशासन ने अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि औराई ब्लाक में 27 अप्रैल को 11 से तीन बजे तक कैंप लगेगा। इसके अलावा पांच मई को सुरियावां में, आठ मई को डीघ में, 14 मई को अभोली में, 19 मई को ज्ञानपुर में और 25 मई को भदोही खंड विकास कार्यालय में दिव्यांग विभाग की ओर से कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- कैंप आयोजित कर लाभान्वित हों दिव्यांगजन संबंधित अफसर उक्त तिथियों को दिन में 11 बजे से लेकर त...