उन्नाव, जुलाई 2 -- उन्नाव। कांग्रेस दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता तन्मय श्रीवास्तव ने कहा कि दिव्यांगजनों की पेंशन समय से नहीं आ रही है। बार-बार केवाइसी कराई जा रही है। सरकार की मंशा पेंशन न देने और हर बार केवाईसी के नाम पर नामों को कम करना है। कहा कि अगर सरकार ने अपना रवैया नहीं सुधारा और सात दिन में पेंशन नहीं आई या किसी का नाम कटा तो गंगा जी में जल समाधी लेकर जगाने का काम करेंगे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शाश्वत बाजपेई, मीसम रजा, सुरेन्द्र कुमार, विजय, अखिल गुप्ता, पिंटू तिवारी, लक्ष्मी देवी, बंसीलाल, रामलाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...