लातेहार, मार्च 10 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के कई दिव्यांगों को शिविर के छह महीने बाद भी डिजिटल पहचान कार्ड नही मिल पाया है। पहचान कार्ड के बिना दिव्यांगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दिव्यांग प्रमोद कुमार, राजेश पाल आदि दिव्यांगों ने बताया कि तीन सितंबर 2025 को बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिजिटल यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया गया था। शिविर में दिव्यांगों के पुराना ऑरिजनल पहचान कार्ड को जमा भी करा लिया गया है। उन्होने बताया कि नवंबर 2025 में सभी दिव्यांगों को डिजिटल यूडीआईडी कार्ड देने के लिए कहा गया था, लेकिन अब तक उन्हें डिजिटल पहचान कार्ड नही दिया गया है। दिव्यांगों ने इस अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि दिव्यांग पहचान कार्ड कब तक मिलेगा, इस बारे में भी कोई बताने वाला नही है। उन्होने दिव्यांग डिजिटल प...