गाज़ियाबाद, अप्रैल 3 -- गाजियाबाद। दिव्यांगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक आधार पर 15 अप्रैल को कैंप लगाए जाएंगे। जिला दिव्यांगजन अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि लोकोमोटर दिव्यांगता (हाथ या पैर से संबंधित दिव्यांगता) व मूक-बधिर श्रेणी के दिव्यांगजन निर्धारित प्रक्रिया का पालन कर ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते है। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर 15 अप्रैल से कैंप लगाए जाएंगे। लाइसेंस के लिए शर्त रखी गई है कि दिव्यांग के पास 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता का प्रमाण पत्र अवश्य हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.