पीलीभीत, फरवरी 3 -- बिलसंडा। बिलसंडा में स्कूल के प्रबंधक व प्रमुख पेट्रोलियम व्यवसाई विक्रम नरेश जायसवाल ने पहल की। शादी की वर्षगांठ पर पत्नी शोभना के साथ विक्रम ने दिव्यांग महिला पुरुषों को ट्राई साईकिल व उपकरण बांटे। दिव्यांगजनों का तिलक कर उनका स्वागत किया। विक्रम नरेश ने कहा, दिव्यांग जन हमारे अपने साथी हैं। उनको जरूरत के उपकरण बांट सका ये मेरा सौभाग्य है। उन्होंने दिव्यांगजनों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर अवध नरेश, आशीष नरेश, मुस्ताक अहमद, आशीष सक्सेना, मनु शुक्ला समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...