दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, बुजुर्गों को पेंशन स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरित
रामगढ़, जून 27 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। शनिवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने रामगढ़ जिले का आधिकारिक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त ऋतुराज के साथ समाहरणालय परिसर एवं सभा कक्ष में आयोजित विशेष कार्यक्रमों में भाग लिया और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आयुक्त ने दिव्यांगजनों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण किया, जिससे उनकी गतिशीलता बढ़े और वे आत्मनिर्भर बन सकें। इसके साथ ही पात्र दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए, ताकि वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का आसानी से लाभ उठा सकें।कार्यक्रम के दौरान योग्य बुजुर्गों के बीच वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति प्रमाणपत्र का भी वितरण किया गया। इस पहल का उद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.