आगरा, मई 1 -- आगरा विकास मंच ने संयोजक सुनील कुमार जैन के जन्मदिवस को सेवा का उत्सव बनाते हुए दिव्यांगजनों के जीवन में उम्मीद की लौ जला दी। इस दौरान जरूरतमंदों को उपकरण व रोजगार सामग्री वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान तीन दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, चार को व्हीलचेयर व दो दिव्यांगों को रोजगार से जुड़ा आवश्यक सामान प्रदान किया गया। यह पहल सिर्फ मदद नहीं, बल्कि आत्मसम्मान की पुनर्स्थापना है ताकि वे किसी पर निर्भर न रहकर अपने पैरों पर खड़े होकर सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। अध्यक्ष राजकुमार जैन ने भावुक शब्दों में कहा, दिव्यांग सेवा सबसे बड़ी सेवा है। सुनील कुमार जैन के जन्मदिवस पर यह पहल हमारे लिए एक संकल्प है कि हम समाज के उन लोगों तक पहुंचें, जो अक्सर निराशा में जीते हैं। हमारा प्रयास है कि वे भी आत्मनिर्भर बनकर अपने जीवन को नई दिशा दे सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.