दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी
फरीदाबाद, मई 18 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय में सोमवार को सचिव बिजेंद्र सोरोत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं इलेक्ट्रिक स्कूटी वितरण से पूर्व पारदर्शी, सुगम एवं प्रभावी कार्य योजना तैयार करना रहा। बैठक में यह सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया कि प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद दिव्यांगजन तक योजना का लाभ निष्पक्ष रूप से पहुंचे। इसके लिए जांच एवं माप शिविरों के आयोजन, पात्र लाभार्थियों के सत्यापन, आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया तथा तकनीकी मूल्यांकन संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही लाभार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविरों को व्यवस्थित एवं सरल बनाने हेतु सुझाव आमंत्रित किए गए। यह भी पढ़ें- सहायक उपकरण के लिए 60 दिव्यांगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.