चाईबासा, अप्रैल 23 -- जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को दिव्यांगों के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 61 दिव्यांगों का पंजीकरण हुआ, जिनमें 55 लाभुकों को जांच के दौरान दिव्यांगता की पुष्टि की गई। स्वास्थ्य जांच के दौरान शारीरिक दिव्यांगता के 48, दृष्टिबाधित के 4 तथा मानसिक दिव्यांगता के 3 लाभुक शामिल रहे। जांच उपरांत मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, चाईबासा द्वारा 13 दिव्यांगजनों को मौके पर ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना रहा। यह भी पढ़ें- दिव्यांग लाभार्थियों के चिन्हांकन को शिविर लगेंगे यह भी पढ़ें- दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर यह भी पढ़ें- 35 दिव्यांगों के ब...