दिव्यांगों के लिए रोजगार मेला का आयोजन होगा
गाज़ियाबाद, मई 20 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। दिव्यांगों के लिए गुरुवार (आज) को रोजगार मेले का आयोजन होगा। मेले का आयोजन शास्त्री नगर स्थित विजय कॉलेज ऑफ एजुकेशन में होगा। जिला दिव्यांगजन अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया जिले के दिव्यांगों को रोजगार देने के लिए विजय कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रोजगार मेले का आयोजन गुरुवार को होगा। बताया कि आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं पास रखी गई है। दिव्यांगों को योग्यता और अनुभव के आधार पर उनका चयन किया जाएगा। मेले में भाग लेने के लिए आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाणपत्र, यूडीआईडी कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- मनकापुर आईटीआई में रोजगार मेला 22 को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.