रुडकी, जनवरी 8 -- जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की ओर से दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। सिविल अस्पताल रुड़की परिसर स्थित ड्रगवेयर हाउस में लगाए गए, दो दिवसीय शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में करीब 250 दिव्यांगों को कृत्रिम अंगों व विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया। इन दिव्यांगों को पात्रता के अनुसार आगे चलकर उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...