जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- जमशेदपुर। झारखंड लोक मंच के महासचिव और झारखंड बीएड विभाग प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ. विशेश्वर यादव ने आगामी झारखंड पात्रता परीक्षा-2026 में दिव्यांग अभ्यर्थियों की सहूलियत को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित होने वाली इस परीक्षा में दिव्यांगों के परीक्षा केंद्र उनके गृह जिलों में ही आवंटित किए जाने चाहिए। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में दिव्यांगों को एक जिले से दूसरे जिले में परीक्षा देने के लिए भेजा जा रहा है, जिससे उन्हें शारीरिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- दिव्यांगों के लिए गृह जिला में परीक्षा केंद्र बनाया जाए : संघ उन्होंने स्पष्ट किया कि कई अभ्यर्थियों ने इस संबंध में आधिकारिक मेल के जरिए...