मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद सह चयन प्रतियोगिता मंगलवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, सिकंदरपुर में होगी। जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 12 फरवरी को प्रमंडल स्तरीय तथा 14 व 15 फरवरी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 30 वर्ष से कम आयुवर्ग के शारीरिक दिव्यांग, मंदबुद्धि, मूक-बधिर एवं दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए 100, 200, 400 मीटर दौड़, गोला व चक्का प्रक्षेपण, लंबी कूद और 4x400 मीटर रिले रेस की स्पर्धाएं होंगी। दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट एवं फुटबॉल प्रतियोगिता शुभम विकलांग विकास संस्थान, रेवा रोड में होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.