दिव्यांगों के लिए ईवी एक्सपो में प्रदर्शित हुए खास वाहन
नोएडा, सितम्बर 2 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। एक्सपो मार्ट सेंटर में चल रहे ईवी इंडिया एक्सपो में दिव्यांग लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इलेक्ट्रिक वाहनों के मॉडल भी प्रदर्शित किए गए हैं। इन वाहनों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कंपनियों का फोकस दिव्यांगों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और आरामदायक सफर उपलब्ध कराने पर है। एक कंपनी ने दिव्यांगों के लिए तीन पहिया ईवी स्कूटर प्रदर्शित किया है। कंपनी के अनुसार इसकी कीमत करीब 80 से 90 हजार रुपये है। एक बार चार्ज करने पर यह 60 से 70 किलोमीटर तक चल सकता है। स्कूटर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि दिव्यांग व्यक्ति परिवार के साथ भी आराम से सफर कर सके। यह भी पढ़ें- ईवी इंडिया एक्सपो में 20 हजार बिजनेस विजिटर्स, 100 करोड़ के कारोबार का अनुमान इसमें बैठने की पर्याप्त जगह दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.