पीलीभीत, अप्रैल 27 -- पीलीभीत/पूरनपुर। पूरनपुर रेलवे स्टेशन के बाहर दिव्यांगों के लिए आरक्षित पार्किंग स्थल पर इन दिनों चार पहिया वाहनों का कब्जा हो गया है। व्यवस्था के नाम पर बनाए गए इस विशेष स्थान पर जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते आम वाहन खड़े किए जा रहे हैं, जिससे दिव्यांगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन परिसर के बाहर दिव्यांगों की सुविधा के लिए अलग से पार्किंग निर्धारित की गई थी, लेकिन यहां नियमों का पालन नहीं हो रहा है। हालत यह है कि कुछ लोगों के वाहन यहां स्थायी रूप से खड़े रहते हैं। ऐसे में जब कोई दिव्यांग यात्री स्टेशन पहुंचता है, तो उसे वाहन खड़ा करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।पार्किंग स्थल पर न तो स्पष्ट निगरानी की व्यवस्था है और न ही नियमों का पालन कराया जा रहा है। लोगों ने रेलवे प्रशासन से व्यवस्था सुधारने और...